शादी से जुड़े अजीबोगरीब रिवाज: कही बेटी पर थूकता है पिता तो कहीं महीनेभर पहले रोती हैं लड़की

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 10:26 AM (IST)

अक्सर हमने शादी में दुल्हा-दुल्हन को फेरे लेते, वरमाला डालते या फिर नाचते-गाते देखा है लेकिन आज हम आपको दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग बनाए हुए रिवाजों के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगे।

- टॉयलेट में बना जूस पीना

फ्रांस की संस्कृति में शादी को लेकर एक अजीबो-गरीब रस्म निभाई जाती है, जिसे ला सूप कहा जाता है। इस रस्म के मुताबिक, जब नया जोड़ा हनीमून पर जाता है तो सभी रिश्तेदार पार्टी के बचे खाने को टॉयलेट चेंबर में डालकर उसका जूस बनाते हैं जोकि दुल्हन के परिवारवालों को पीना पड़ता है।

- दुल्हन का अपहरण

किर्गिस्तान में शादी से पहले दुल्हन का अपहरण किया जाता है। दुल्हा अपनी होने वाली दुल्हन का किडनेप करता है। कहा जाता है कि  शादी में कोई दहेज ना मांगे और लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी ना करवाए इसलिए इसे निभाया जाता है.

- बेटी पर थूकता हैं पिता

मसाई संस्कृति में सगाई के वक्त लड़की को एक बुजुर्ग के साथ ससुराल भेजा जाता है जहां पर उसे काफी जलील किया जाता है। सिर पर गोबर लगाकर लड़की का स्वागत किया जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि लड़की का पिता भी उसपर थूकता हैं।

- दुल्हा-दुल्हन पर काला रंग

स्कॉट समाज में दुल्हा-दुल्हन पर काला रंग अचानक से डाला जाता है। नवविवाहित जोड़े का जीवन सुखी हो इसलिए इस रस्म को निभाया जाता है।

- पूरा महीना रोती हैं दुल्हन

चीन के सिचुआन में शादी से एक महीने पहले दुल्हन को रोना पड़ता है। इस रस्म को जियो टांग कहते है, जिसमें एक महीने तक रात में दुल्हन को आधा घंटा रोना होता है। इसमें उसके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य शामिल होता है।

- व्हेल मछली का दांत

फिजी समाज में शादी में लड़के वालो को दुल्हन के पिता को व्हेल मछली का दांत देना पड़ता है। यह इस बात का प्रतीक होता है कि लड़के वाले संपन्न घर के हैं।

हालांकि समय से साथ अब लोगों की सोच बदल रही हैं।

Content Writer

Vandana