Ice Cream को फ्रीजर में स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 04:30 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। बच्चों से लेकर बढ़ों तक सभी इसके शौकिन होते हैं। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने से शरीर को राहत मिलती है लेकिन हर रोज बाजार से खरीद कर लाना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है तो ऐसे में आइसक्रीम को ज्यादा मात्रा में खरीद कर इसे फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते हैं लेकिन ऐसा करने से अधिकतर लोगों की आइसक्रीम पिघल जाती है और पैसे खराब होते हैं। ऐसे में आइसक्रीम को स्टोर करने के लिए आसान टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में

1. आइसक्रीम को हमेशा फ्रीजर में सबसे पीछे रखें ताकि उसे पूरी ठंडक मिल सके।

2. जब भी आइसक्रीम खानी हो उसी समय बॉक्स को खोलें। बार-बार फ्रीजर या आइसक्रीम का डिब्बा खोलने से वह पिघल जाएगी।
3. जितने दिन तक फ्रीजर में आइसक्रीम रखनी हो, तब तक फ्रीज का तापमान बढ़ा दें।

4. आइसक्रीम को कभी भी फ्रीजर के दरवाजे में न रखें क्योंकि बर्फ निकालने के लिए बार-बार दरवाजा खोलना पड़ता है जिस वजह से आइसक्रीम को पूरी कूलिंग नहीं मिल पाती।

5. फ्रीजर में ऐसी कोई चीज न रखें जिसमें से स्मैल आती हो क्योंकि इससे आइसक्रीम में से भी अजीब दुर्गंध आने लगेगी।
 

Punjab Kesari