गर्मियों में झटपट तैयार होने वाली Stir Fry सब्जी

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 10:51 AM (IST)

गर्मियों में अक्सर सब्जी बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। हर कोई चाहता है कि बढ़ती गर्मी में कुछ ऐसा मिल जाए जो झट से बन जाए। ऐसे में स्टर फ्राई सब्जी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आइए बनाना सीखते हैं झटपट तैयार होने वाली स्टर फ्राई सब्जी...

सामग्री:

सरसों का तेल - 2 टेबलस्पून
लहसुन - 6-7 बारीक कटा हुआ
प्याज - 2 स्लाइस किए हुए
बंद गोभी - 1 बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च - 1 चकौर टुकड़ों में कटी हुई
गाजर - 1 
मक्की के दाने - 1 मुट्ठी
पनीर - 200 ग्राम
स्टर फ्राई सॉस - 2 टेबलस्पून
रेड चिली सॉस
ग्रीन चिली सॉस
विनेगर - 1 चम्मच
टोमॉटो केचअप - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 2 टीस्पून

स्टर फ्राई बनाने की विधि:

- एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और प्याज डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- उसके बाद बंद गोभी और शिमला मिर्च डालकर धीमी आंच पर उन्हें थोड़ा पकाएं, सब्जियां क्रंची रहनी चाहिए।
- फिर गाजर और मक्की के उबले दाने डालकर 2 मिनट तक सॉटे करें।
- अब नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्की, मैगी मसाला और गर्म मसाला डालें और मसालों का कच्चापन दूर होने तक इन्हें पकाएं।
- 2 मिनट के बाद स्टर फ्राई सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली और 1 चम्मच विनेगर डालें।
- अच्छी तरह मिक्स करने के बाद, टोमॉट सॉस भी डाल दें, और 1 मिनट तक सब्जी को हिलाएं।
- आपकी स्टर फ्राई सब्जी बनकर तैयार है, इसे चपाती और दही के साथ एंजॉय करें। 
- आप चाहें तो इसमें अपनी मनपसंद कोई भी सब्जी डाल सकते हैं, मशरूम, बीन्स और फूल गोभी भी स्टर फ्राई में बहुत अच्छे लगते हैं। 

 

Content Writer

Harpreet