Health Alert! होली पर इन 4 मिलावटी चीजों से भी रहें दूर

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 06:51 PM (IST)

होली का त्योहार आने वाला है। बाजार में चारों तरफ मिठाइयों की खुशबू फैलने लगी है। होली पर सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि नमकीन, गुजिया, समोसे, कचौड़ी, पकौड़े और भांग की भी भरमार लग जाती है। मगर, रंगों और प्यार के इस त्योहार में अक्सर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपको पेट से जुड़ी समस्याओं ही नहीं बल्कि कई परेशानियां का सामना कर पड़ सकता है।

 

चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं, जिससे आप होली के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।

मिलावटी मिठाइयों से रहें दूर

वैसे तो हर दिन मिलने वाली मिठाई में ही मिलावट होती है लेकिन त्यौहार के मौके पर क्वालिटी और भी ज्यादा लो हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि इस दौरान मिठाइयां घर पर ही बनाएं। मिलावटी मिठाइयों से ना सिर्फ हाजमा खराब होता है बल्कि यह फूड प्वाइजनिंग और कैंसर का खतरा भी बन सकती हैं।

मावा

मार्कीट में मिलने वाला मावा कई बार नकली चीजों से बनता है। कई बार इसमें सोखते कागज या कास्टिक सोडा तक मिला दिया जाता है। इसका सेवन आंतों से लेकर पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर पर मावा तैयार करें।

नमकीन

कोशिश करें कि बाजार की नमकीन, मठरी या नमकीन पारे से दूरी बनाएं और इसे घर में बनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्कीट में मिलने वाली नमकीन में भी काफी मिलावट की जाती है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे उल्टी-दस्त या फूड प्वाइजनिंग तक हो सकती है।

नकली घी

मार्कीट में मिलने वाले नकली घी से भी दूरी बना लें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। बता दें कि घी बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है। कोशिश करें कि आप खुद घर में घी बनाकर पकवान बनाएं।

हो सकती है ये समस्याएं

1. मिलावटी मिठाइयां पाचन तंत्र और आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे कब्ज, उल्टी, दस्त, पेट दर्द व गैस की दिक्कत हो सकती है।
2. लंबे समय तक इन्हें खाने से शरीर में सूजन भी हो सकती है।
3. साथ ही महिलाओं को माहवारी में दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं, मिलावटी चीजें खाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
4. वहीं आजकल कोरोना वायरस भी फैल रहा है इसलिए एक्पर्ट बाहर का फूड्स अवॉइड करने की सलाह दे रहे हैं।

Content Writer

Anjali Rajput