Kapoor Family की लाडली Raha लाइमलाइट में, खानदान के 10 नन्हे गोलू-मोलू चिराग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2023 - 02:18 PM (IST)

आखिर एक साल के लंबे इंतजार के बाद आलिया रणबीर ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखा ही दिया और जैसे ही राहा का चेहरा रिवील हुआ, सोशल मीडिया में राहा की ही तस्वीरें छा गई। वैसे राहा को देखकर कोई भी आसानी से पहचान जाए कि ये तो कपूर खानदान का बच्चा है। राहा के नैन-नक्श, दादका फैमिली पर ही  लग रहे हैं। वह अपने दादा ऋषि और परदादा राज कपूर जैसी ही दिख रही हैं। राहा को देखकर फैंस काफी खुश हैं और अलग अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। राहा ही नहीं बल्कि कपूर फैमिली के सारे बच्चे ही सुर्खियों में रहते हैं और क्यूट लुक के लिए लाइमलाइट ले ही जाते हैं। चलिए आज के इस पैकेज में हम आपको कपूर खानदान के नन्हे चिरागों के बारे में ही बताते हैं।

तैमूर और जेह 

राहा के बाद लाइमलाइट बटौरने में सबसे आगे रहते हैं करीना कपूर के नवाब बच्चे। तैमूर तो पैदा होने से लेकर अब तक, तैमूर पर हमेशा से ही पैपाराजी का फोक्स रहा है। तैमूर है ही इतने क्यूट। वहीं उनके छोटे भाई जेह कुछ कम नहीं है। तैमूर जहां देखने में पापा की तरह लगते हैं, वहीं जेह अपने नानका फैमिली पर है। जेह के फीचर्स उनकी मां, नाना और परनाना जैसे लगते हैं। वैसे तैमूर की आँखें और रंग अपने नानका फैमिली पर ही गया है।

रिद्धिमा की बेटी समायरा

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समायरा । समायरा भी अपनी नानका फैमिली से ही मेल खाती हैं। वह अपने नाना-नानी के साथ खूब टाइम स्पेंड करती रही हैं। ऋषि जी उन्हें बहुत प्यार करते थे। फिलहाल अब तो समायरा काफी बड़ी हो गई हैं। अभी वह पढ़ाई में बिजी हैं।    

करिश्मा कपूर के बच्चे

करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रहती हैं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और कियान दोनों ही क्रिसमस पार्टी में स्पॉट हुए थे हालांकि ये दोनों बच्चे कम ही लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन इन्हें खास मौकों पर मां के साथ जरूर देखा जाता है। दोनों फिलहाल अपनी स्टडी में बिजी हैं। समायरा 18 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक भी अब काफी बदल गया है।

करण कपूर के बच्चे

शशि कपूर के बेटे करण कपूर के आगे दो बच्चे हैं। आलियाह कपूर और जच कपूर। फिलहाल दोनों बाहर ही रहते हैं और कम ही स्पॉट होते हैं। कुणाल कपूर भी शशि कपूर के बेटे हैं लेकिन वह पिता की तरह फिल्मों में नजर नहीं आए। आगे उनके बेटे हैं जहान पृथ्वीराज कपूर और बेटी का नाम है शायरा कपूर। जहान फैमिली फंक्शन्स में नजर आते ही रहते हैं लेकिन शायरा लाइमलाइट से दूर ही रही हैं।

कपूर खानदान की बेटियां 

कपूर खानदान की दो बेटियां ऋतु नंदा और रीमा जैन हैं। आगे इनके बच्चों के भी बच्चे हैं जो लाइमलाइट में रहते हैं। ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा और श्वेता नंदा के बच्चे नव्या और अगस्तया भी कपूर फैमिली के बच्चे हैं। दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं रीमा जैन के बेटे अरमान के घर हाल ही में बेबी बॉय हुआ है और वह कल सांता ड्रेस पहने पेरेंट्स के साथ स्पॉट हुए थे। शम्मी कपूर के दोनों बच्चे इंडस्ट्री से दूर ही रहे और आगे उनके बच्चे भी कैमरा से दूर ही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anissa Malhotra Jain (@stylebyanissa)

सबसे ज्यादा लाइमलाइट में राज कपूर की ही फैमिली और बच्चे हैं। राहा-तैमूर, जेह, समायरा कपूर, कियान कपूर, समायरा साहनी, नव्या, अगस्तया नंदा वो स्टारकिड्स हैं जो इंडस्ट्री में लाइमलाइट भी बटौर रहे हैं और आगे इंडस्ट्री पर बतौर एक्टर राज भी कर सकते हैं।
 

Content Writer

Vandana