'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्च पर Ambani फैमिली का जलवा, Twinning करते दिखे राधिका - अनंत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 11:34 AM (IST)


रिलायंस इंडस्ट्रीज का मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' का कल भव्य लॉन्च हुआ। आज से ये आम लोगों के लिए खुला है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये देश का पहला लग्जरी मॉल है। मॉल के लॉन्चिंग के मौके पर रेड कार्पेट इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी के साथ पोज देते नजर आए। वहीं जहां यहां पर कई सारे बॉलीवुड celebrities भी नजर आए थे, पर जिन्होंने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी वो थी अंबानी फैमिली की बहुएं....

सबसे पहले बताते हैं आपको मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बारे में..

नीता सी- ग्रीन कलर के ऑफ शॉल्डर गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ब्लैक pant- coat के साथ पिंक शर्ट में शोबर लगे।

वहीं लॉन्ट  इवेंट में नीता का एक और लुक सामने आया। दूसरे लुक में उन्होंने गोल्डन वर्क वाली सिल्क साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने हैवी emerald नेकपीस और चूड़ियों के साथ पेयर किया। वो वाकई खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता शिमरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और हील्स कैरी किए। ओपन हेयर्स में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पति आकाश अंबानी navy blue formals में हैंडसम लगे। 

बहुत जल्द अंबानी फैमिली की छोटी बहू बनने वाली राधिका मर्चेंट ने ब्लैक कलर की ऑफ शॉल्डर वन पीस ड्रेस कैरी की थी। वहीं उन्होंने बालों को जूड़ा बनाया हुआ था और हेड पर एक डायमंड लुक बैंड कैरी किया था। वहीं सिल्वर शिमरी बैग और हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को complete किया। वहीं अनंत अंबानी ब्लैक पैंट कोर्ट में dashing दिखे।


अब बात करते हैं मुकेश- नीता की लाडली ईशा अंबानी की। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ लॉन्ग स्कर्ट में सब का ध्यान खींचा। वहीं पति  Anand Piramal ने ब्लैक पैंट कोर्ट डाला था। कोर्ट में जड़े सितारों ने सब का ध्यान खींचा।

इस भव्य लॉन्च इवेंट में  नीता अंबानी की मां और बहन ने भी शिरकत की। मां  जहां सिंपल  वाइट साड़ी और silver jewellery के साथ पेयर किया। वहीं नीता की बहन पिंक सिल्क शर्ट और शिमरी पैंट में आकर्षक लगीं।

Content Editor

Charanjeet Kaur