अंकिता के ठुमकों पर सुशांत के फैंस ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- तुम सिर्फ दिखावा करती हो...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 05:07 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए फैंस और परिवार वाले एक्टर के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। वहीं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता भी लगातार सुशांत के इंसाफ के लिए आवाज उठा रही हैं। लेकिन हाल ही में अंकिता पर सुशांत के फैंस बरस पड़े हैं। दरअसल अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

अंकिता की वीडियो पर भड़के फैंस 

अंकिता द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को देखते ही फैंस आग बबूला हो गए। अंकिता द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस ने बेहद नाराजगी जताई और कईं सारे कमेंट्स भी किए। तो चलिए आपको दिखाते हैं सुशांत के फैंस के वो कमेंट्स। 

एक ने कमेंट करते हुए लिखा,' मैम प्लीज आप सुशांत केस के ऊपर ध्यान दो कुछ भी अच्छी न्यूज नहीं आई। क्या हो रहा है जिसे देखो टीआरपी के पीछे पड़ा है। सुशांत के केस का क्या।'

एक ने लिखा ,' मैं तो ये सोचता था कि अंकिता दूसरी लड़कियों जैसी नहीं है। लेकिन मेरा ऐसा मानना गलत है क्योंकि सब लड़कियां एक जैसी होती हैं। लड़कियां कुछ पल के लिए जिंदगी में खुशी और फिर बाद में पूरी जिंदगी का दुख दे जाती हैं।' 

वहीं एक यूजर ने लिखा,' तुम सुशांत को भूल गई हो? है ना? असल में यही होता है। कोई भी आप का नहीं होता है। '

एक ने अंकिता पर वार करते हुए लिखा ,' अकिंता तुम सुशांत के लिए दिखावा करती हो। क्या शर्म नहीं आती डांस की वीडियो अपडेट करते हुए। तुम्हें शर्म कहां, सुशांत को छोड़ यहां डांस हो रहा है। हद है।'

एक ने कहा ,' प्लीज इस वक्त नहीं क्योंकि हम सब सुशांत के लिए दुआ कर रहे हैं ,सुशांत के दुश्मनों के सामने ऐसी वीडियो मत डालो फिर आपको सुशांत के फैंस का बुरा सुनना पड़ेगा।'

 

Content Writer

Janvi Bithal