मुंबई पुलिस कमिश्ननर का खुलासा, सुशांत ने सुसाइड से पहले इन चीजों को किया गूगल पर सर्च

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 06:26 PM (IST)

सुशांत केस में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं और फैंस को रोज इस केस से जुड़ी नई बातें जानने को मिल रही है। इस मामले में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस में तो विवाद जारी ही है। अभी तक पुलिस जांच में यही बात सामने आई है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे वहीं अब इसे लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने सुशांत के फैंस और मीडिया के सामने इस केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट दिखाई और सुशांत  की बीमारी को लेकर भी कईं खुलासे किए। पुलिस कमिश्ननर परमवीर सिंह ने बताया कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर क्या सर्च किया था। परमवीर सिंह के अनुसार सुशांत ने गूगल पर कई गंभीर मानसिक बीमारियों को सर्च किया था। उन्होंने कहा,'  सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी इनमें बाइपोलर डिसॉर्डर, स्तिजोफ्रेनिया और पेनलेस डेथ यानि दर्द रहित मौत शामिल थी। इसके साथ ही सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर अपना नाम भी सर्च किया था।

वहीं अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में परमवीर सिंह ने कहा कि हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं ,हमारी जांच सही दिशा में चल रही है। वहीं उनके अनुसार सुशांत के परिवार ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है।  परमवीर ने आगे कहा कि हमनें पूछताछ के लिए और बयान दर्ज करने के लिए बहनों को बुलाया था लेकिन वह नहीं आई इसी के साथ सुशांत के बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है और उनके सी ए से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

Content Writer

Janvi Bithal