बेटियों के साथ कुछ ऐसा था श्रीदेवी का रिश्ता, देती थी फैशन ब्यूटी के टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 04:58 PM (IST)

 श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी फोट्स शेयर हो रही है। इसी बीच उनकी बड़ी बेटी जाह्ववी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए "हैप्पी बर्थ डे ममा, आई लव यू" मैसेज लिखा है। जाह्ववी कपूर शुरु से ही अपनी मां के बहुत करीब रही है। श्रीदेवी व उनकी दोनों बेटियों जाह्ववी व खुशी के बीच हमेशा एक दोस्ती का रिश्ता रहा। श्रीदेवी अपनी बेटियों की मां बनने की जगह सहेली बन कर रही। 

पिता से ज्यादा मां के करीब 

अक्सर कहा जाता है कि जब बेटियां बड़ी होती है तो वह अपने पिता के बहुत करीब होती है। वह अपने पिता से बहुत प्यार करती है, लेकिन बोनी कपूर की दोनों बेटियां अपने पिता के करीब न हो कर अपनी मां श्रीदेवी के बहुत करीब थी। उन्हें हर मौके पर अक्सर अपनी मां के साथ ही देखा जाता था। 

श्रीदेवी की जान थी जाह्ववी

जाह्ववी हमेशा श्रीदेवी के बहुत ही करीब रही है, उनके साथ उनकी काफी फोट्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रही है। इतना ही नही वह जाह्ववी को कभी भी उसके पूरे नाम से न बुला कर जान के नाम से बुलाती थी। इंस्टग्राम पर भी फोट्स शेयर करते हुए वह उसका नाम जान ही लिखती थी। जाह्ववी अपनी मां के इतनी करीब थी वह अपने दिन की शुरुआत ही उनका चेहरा देख कर करती थी। अपनी जिंदगी से जुड़ी वह हर बात उनसे शेयर करती थी।

बेटियों को देती थी फैशन टिप्स 

फैशन की दुनिया में श्रीदेवी खुद में ही एक फैशन दीवा थी। उनकी हर फोटो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपने इन्हीं टिप्स को वह अपनी बेटियों के साथ भी शेयर करते थी, ताकि वह भी अपनी मां की तरह हमेशा फैशनेबल व सबसे अलग दिखे। 

फैमिली को दी हमेशा पहल 

श्रीदेवी ने अपनी एक्टिवंग व नेचर के कारण हमेशा सबके दिलों पर राज किया है।  एक एक्ट्रेस होने के साथ वह हमेशा से एक अच्छी पत्नी व मां भी थी। वह अपने काम में कितना भी व्यस्त क्यों न हो, अपने परिवार को हमेशा समय देती थी। पति व अपनी बेटियों के साथ व्यक्त बीताना उन्हें काफी पसंद था, इसीलिए समय- समय पर वह हॉलीडे पर जाती थी। 

Content Writer

khushboo aggarwal