मॉम के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं Kapoor Sisters

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 04:23 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी को हाल में उनकी बेटियों के साथ देखा गया। दोनों कपूर सिस्टर्स बहुत ही स्टाइलिश लग रही थी। श्रीदेवी ने लाइट कलर की शर्ट के साथ डेनिम जीन्स वियर की हुई थी। फुटवियर में उन्होंने व्हाइट हील्स पहनी थी। साथ में उन्होंने साइड बैग कैरी किया हुआ था।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जानवी कपूर व्हाइट कलर के शॉर्ट ड्रैस में दिखाई दीं। उनकी व्हाइट ड्रैस की कमर पर ब्लैक कलर की ब्लैट लगी हुई थी, जोकि उन्हें यूनिक लुक दे रही थी। जानवी ने अपनी ड्रैस के साथ ब्लैक कलर के फुटवियर वियर किए थे। वहीं, खुशी कपूर ने व्हाइट टॉप के साथ चैक पैंट पहनी थी। आपको बता दें कि श्रीदेवी जल्द ही मॉम फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। 

Punjab Kesari