श्रीदेवी का स्टैचू बनकर हुआ तैयार, घंटों तक निहारती रहीं बेटी जाह्नवी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 12:56 PM (IST)

सही कहा गया है कि 'कलाकार कभी नहीं मरता, उसकी कलाकारी उसके जाने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहती है',ऐसा ही योगदान 'श्रीदेवी' जी ने भी इस फिल्म इंडस्ट्री को दिया था। उनकी पिछले साल अचानक मृत्यु दिल दहलाने वाली थी। उनके प्रियजन के साथ-साथ पूरा भारत उनके लिए उदास था। उन्हें आखिरी गुडबाय कहने का मौका बहुत से लोगों को नहीं मिल पाया। सबको ऐसा लग रहा था कि शायद उन्हें देखना सबकी नसीब में नहीं है मगर फैंस की यह ख्वाइश सिंगापुर कें मैडम तुसाद म्‍यूजियम ने पूरी कर सभी फैंस को खुश कर दिया। चलिए आपको इस स्टैचू की एक झलक दिखाते है। 

श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया' के लिए सबसे ज्यादा सराहा गया था। उनका सी फिल्म में हर गाना लोगों के दिलों में एक बड़ी जगह बना चुका था। इसी वजह से उन्होंने उनके 'हवा हवाई' के लुक को रिक्रिएट किया है। म्युजियम के हिसाब से, 20 कलाकारों की एक टीम ने उनके इस स्टैचू के भाव, मेकअप और गोल्डन  पोशाक को तैयार करने में करीब पांच महीने लग गए। 

बोनी कपूर ने अपने ट्विटर पर यह शेयर कर के लिखा की वो और उनका परिवार इस स्टैचू को इनॉगरेट करने जायगा। 4 सितम्बर से यह सबके लिए खुल जायगा। 

उनके हर एंगल को बेहतरीन रूप से परखा गया है और उसे श्रीदेवी जैसा ही रूप प्रदान किया गया है। आप भी देखिए झलक। 


 

Content Writer

Sunita Rajput