खूबसूरती के लिए श्रीदेवी ने लिए कई रिस्क, सर्जरी ही बनी मौत की वजह!

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 03:43 PM (IST)

शनिवार को बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। 54 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि श्रीदेवी फैमिली वैडिंग अटेंड करने के लिए दुबई गई हुई थी। 

54 की उम्र में भी श्रीदेवी जवां दिखती थी और उनकी इस खूबसूरती का राज था उनके ब्यूटी ट्रीटमेंट। जी हां, अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए श्रीदेवी कई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती थी। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने हाल में ही लिप सर्जरी करवाई थी। वह अक्सर ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका के साउथ कैरोलिना में जाती थी। लिप सर्जरी करवाने के बाद उनके लिप की शेप बिगड़ गई थी। यही ही नहीं, उनका चेहरा भी ठीक नहीं लगता था। 

इसके अलावा श्रीदेवी ने सिलिकोन ब्रैस्ट करेक्शन, फेस लिफ्ट अप्स और लेजर स्किन सर्जरी करवाई थी। यही नहीं उन्होंने अपने पेट की फैट कम करने के लिए भी ट्रीटमेंट करवाया। 

 

Content Writer

Sunita Rajput