श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:32 PM (IST)

बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन लोगों के दिल में वह आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड में लेडी अमिताभ से फेमस श्रीदेवी का आज बर्थ डे है। चलिए इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के सफर से जुड़ी बातें बताते हैं। उनका असली नाम अम्मा यंगर अयप्पन था। 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाली श्री देवी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस थीं। फिल्म 'हिम्मतवाला' से उन्हें सही पहचान मिली। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने 4 दशकों तक राज किया और चांदनी, सदमा जैसी कई हिट फिल्में दी। अनिल कपूर के साथ उन्होंने कई फिल्में की और फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी हिट भी रही। 90 के दशक की वह एक मात्र ऐसी अभिनेत्री थी जिनकी फीस 1 करोड़ रुपए थी।  

साल 1996 में उन्होंने बॉनी कपूर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार व बेटियों की परवरिश की ओर ध्यान दिया। लंबे अरसे के बाद साल 2012 में दोबारा की फिल्मी दुनिया में वापसी की। साल 2013 उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया और 'मॉम' उनकी आखिरी फिल्म थीं। 25 फरवरी को वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गईं।



 

Content Writer

Priya dhir