खाना छोड़ दवाइयां खाती थी Sridevi, खूबसूरती का लालच ले गया मौत के दरवाजे तक!

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 07:28 PM (IST)

नारी डेस्क : हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार रही श्रीदेवी की आज Birth Anniversary है, उनका जाना आज भी उनके Fans को दुख देता है। बहुत कम उम्र में वह दुनिया को बेवक़्त अलविदा कह गई। श्रीदेवी जो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थी, लेकिन इसी खूबसूरती ने ही शायद उन्हें मौत के दरवाजे पर आ खड़ा कर दिया था। ये हम नहीं बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया, bollywood की खूबसूरत एक्ट्रेस रही श्री देवी की आप पहले और बाद की तस्वीरें देखे तो शायद आपको अब सच दिखाई दे। नाक से लेकर होंठों तक सबकुछ बदला गया था। चलिए इस बारे में थोड़ा और4 डिटेल में बताते हैं।

PunjabKesari

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की बॉडी दुबई के एक होटल के बाथटब में मिली थीं। कहा गया था कि बाथटब में डूबने से 54 साल की श्रीदेवी की मौत हो गई। पूरी फैमिली एक फैमिली वेडिंग को एंजॉय कर रही थी लेकिन अचानक से श्रीदेवी के साथ ऐसा क्या हो गया! इसी बीच खबरें ये भी आई कि श्रीदेवी की खूबसूरत दिखने की चाहत ही उन्हें मौत के दरवाजे तक ले गई थी। ये  बात सब जानते हैं कि ब्यूटी ट्रीटमेंट्स जैसे -cosmetic surgery, बोटॉक्स-fillers, हार्ड डाइट प्लान इंडस्ट्री में काफी आम बात है। श्रीदेवी भी कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती रही थीं। खबरें  ऐसी आई थी कि श्रीदेवी भी इसी फिटनेस और जवां दिखने के चक्कर में अक्सर सर्जरी करवाती ही रहती थीं। अपनी ब्यूटी को लेकर वह बेहद कॉन्शियस थी।

यें भी पढ़ें : कान में घुस जाए कनखजूरा तो तुरंत ये काम करें

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 29 प्लास्टिक सर्जरी करवाई थीं। अपनी मौत से कुछ देर पहले भी उन्होंने एक सर्जरी करवाई थी। उन्होंने इतनी ज्यादा सर्जरी करवाई थी जिसके चलते ही उनकी बॉडी में साइड इफैक्ट्स व इंफैक्शन हो गया जो उनकी मौत की वजह बनीं। वह अक्सर अमेरिका के साउथ कैरोलिना में प्लास्टिक सर्जरी करवाने जाती थी। उनकी एक सर्जरी बिगड़ भी गई थी जिस वजह से उनके होंठों की शेप खराब हो गई थी। उनके बिगड़े होंठों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।

PunjabKesari

फिट और स्लिम रहने के लिए वह कई डाइट पिल्स लेती थी । वह कई एंटी-एजिंग दवाइयां खाती रहीं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे डाइट पिल्स खाती थी इसलिए खाना कम खाती थी। श्रीदेवी ने लेजर स्किन सर्जरी, सिलिकॉन ब्रेस्ट करेक्शन, बोटोक्स एंड ऑक्सी पील, फेस लिफ्ट अप्स, बॉडी टकिंग जैसी कई सर्जरी करवाई थी। इसके साथ ही उन्होंने टमी के एक्स्ट्रा फैट को कम करवाने के लिए ट्रीटमेंट करवाया था। हर दम जवां दिखने के जुनून ने श्रीदेवी को मौत की नींद सुला दिया। ये सारी ट्रीटमेंट भले ही उस समय रीऐक्ट ना करते हो लेकिन बाद में कही ना कही अपने साइड इफ़ेक्ट्स जरुर देते हैं।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम 7 जुलाई, 2017 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनके पति बोनी कपूर ने ही बनाई थी। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। हालांकि, जब ये अवॉर्ड्स दिए गए थे, तब तक वे इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। आपको क्या लगता है कि  यही सच है! श्रीदेवी के निधन के पीछे उनकी खूबसूरती की चाह भी रही?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static