उम्र के साथ ही निखरती जा रही थी श्रीदेवी की खूबसूरती, ये थे उनके Beauty Secrets

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 03:20 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी  भले ही आज इस दुनिया में नहीं है पर आज भी उनकी खूबसूरती के चर्चे हैं। उन्होंने 54 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उम्र की इस पड़ाव में भी उनके चेहरे का ग्लो देखने लायक था। फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी अपनी ब्यूटी और फैशन सेंस के लिए ही जानी जाती थी। अदाकारा की बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनकी खूबसूरती का राज। 


हेड मसाज  जरूर करती थी श्रीदेवी 

 एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती से जुड़े कई राज खोले थे । उन्होंने बताया था कि अपनी ब्यूटी और फिटनेस को मेन्टेन रखने के लिए वो स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करती हैं। अच्छे बल्ड सर्कुलेशन के लिए वह नियमित रूप से हेड मसाज करती थी। इसके लिए वह घर पर ही तेल तैयार करतीं और अपने साथ- साथ दोनों बेटियों के बालों में भी लगाती थी। हेयर ऑइल मसाज से ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है और सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।


फ्रूट फेस पैक्स पर था श्रीदेवी को भरोसा 

इसके अलावा श्रीदेवी चेहरे के लिए फ्रूट फेस पैक्स का ही इस्तेमाल करतीं थी। फ्रूट्स में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व, जैसे कि मिनरल्स और विटमिन्स भरपूर मात्रा में चेहरे को मिलते हैं। उनका मानना था कि  अगर आप अंदर से खुश हैं तो आपके चेहरे पर भी वो खुशी नजर आती है। इसलिए वो हमेशा पॉजिटिव नजर आती थीं। 


होठों का भी रखती थी खास ख्याल

खूबसूरती की मल्लिका कही जाने वाली  श्रीदेवी रोजाना अपने चेहरे पर ग्लिसरीन के साथ गुलाब जल लगाया करती थी। उनका कहना था कि सोने से पहले चेहरा अच्छे से धोना चाहिए ताकि स्किन तरोताजा बनीं रहे। वह अपने होठों की खूबसूरती को लेकर भी काफी सजग थी। उन्होंने बताया था कि  होंठ पर लिपस्टिक को अप्लाई करने से पहले वह बाम जरूर लगाया करती थी। 


योग और एक्सर्साइज करना नहीं भूलती थी  श्रीदेवी

 श्रीदेवी दिन की शुरुआत गर्म पानी, शहद और नींबू से करती हैं. नाश्ते से पहले वो वेजिटेब्ल जूस पीती थीं। वहीं बॉडी को ऐक्टिव रखने के लिए वह योग और एक्सर्साइज करना नहीं भूलती थी। वह  ढेर सारा पानी पीती थी ताकि बॉडी में पानी की कमी न हो और स्किन डल न दिखे।  यही वजह है कि 50 प्लस होने के बावजूद श्रीदेवी की स्किन बेदाग और ग्लोइंग थी।

Content Writer

vasudha