श्री Venkateswara मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे PM, दर्शन करने से पहले जान लें ये बातें

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 02:35 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन लेने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूरी विधि- विधान से पूजा अर्चना की। पीएम मोदी ने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वो मंदिर में माथा टेकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम ने धोती हुई थी और साथ में लालट पर बड़ा से तिलक लगाया हुआ था।  प्रभु वेंकटेश्वर या बालाजी  भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ये रहस्मयी मंदिर भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।  आइए आपको बताते हैं मंदिर से जुड़ा रोचक तथ्य....

 श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से जुड़े रहस्य


कहते हैं कि वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर जो बाल लगे हैं वो बिल्कुल असली है और ये आपस में कभी नहीं उलझते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान खुद यहां विराजमान है। आप जैसे ही मंदिर के गर्भ गृह में आएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि भगवान श्री वेंकेटेश्वर की मूर्ति गर्भ गृह के मध्य में है। लेकिन आप जैसे ही गृभगृह के बाहर जाएंगे तो चौंक जाएंगे क्योंकि बाहर आकर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान की प्रतिमा दाहिनी तरफ स्थित है। ये भगवान का चमत्कार है या फिर मन का भ्रम ये आज तक कोई नहीं पता लगा पाया है। इसके साथ ही इस मंदिर की एक और मान्यता के अनुसार भगवान के इस रूप में मां लक्ष्मी भी समाहित हैं, जिसकी वजह से श्री वेंकेटेश्वर स्वामी को स्त्री और पुरुष दोनों के वस्त्र पहनाने की परम्परा है।

भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा एक विशेष पत्थर से बनी है। इस प्रतिमा को देखकर ऐसा लगता है कि ये प्रतिमा जीविता है ऐसा लगता है जैसे भगवान स्वयं यहां विराजमान हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि मंदिर का तापमान हमेशा कम रखा जाता है। सबसे ज्यादा जो हैरान करने वाला रहस्य है। गुरुवार को जब भगवान का श्रृंगार हटाकर स्नान कराया जाता है, उसके बाद भगवान वेंकेटेश्वर को चंदन का लेप लगाया जाता है। जब बाद में ये लेप हटाया जाता है तो भगवान वेंकेटेश्वर के हृदय में माता लक्ष्मी जी की आकृति दिखाई देती है। इसके साथ ही श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर में एक दिया है जो हमेशा जलता रहता है और इस दीपक में कभी भी तेल या घी नहीं डाला जाता।


ऐसे पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर 

हवाई मार्ग- निकटतम हवाई अड्डे दिल्ली और चंडीगढ़ में हैं, जो सड़क और रेल द्वारा कुरुक्षेत्र से जुड़े हुए हैं। टैक्सी सेवाएं हवाई अड्डे से भी उपलब्ध हैं। 
रेल मार्ग-  कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन, जिसे कुरुक्षेत्र जंक्शन भी कहा जाता है, मुख्य दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर स्थित है। कुरुक्षेत्र देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों और शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शताब्दी एक्सप्रेस यहां रूकती है।
बस- हरियाणा रोडवेज बसें और अन्य पड़ोसी राज्य निगम बसें कुरुक्षेत्र को दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों जैसे अन्य शहरों से जोड़ती हैं।   

Content Editor

Charanjeet Kaur