Lockdown Perks: रामायण के बाद आपके घर आ रहे है ''श्रीकृष्णा''

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 11:45 AM (IST)

लॉकडाउन में चाहे लोग कह रहे है कि वो कैद हो चुके है। सब अपने फेवरेट शोज की दुनिया में ही कैद हो रहे है। अब आप ही देखिए 'रामायण' के बाद 'श्रीकृष्णा' भी अब टीवी पर प्रसारित होने वाला है। 

दूरदर्शन ने यह खबर खुद ट्वीट कर दर्शकों के लिए पहुंचाई है। उन्होंने लिखा कि 'खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है श्रीकृष्णा डीडी नेशनल पर।'जैसे ही यह ट्वीट इंटरनेट पर आया लोगों ने एक-दूसरे को टैग कर के न जाने कितने कम्नेट्स किए है। 

बतादें कि लोग और भी पुरानी सीरियल्स की मांग कर रहे है। लेकिन लॉकडाउन में सबसे बढ़िया शो अगर होगा तो वो माइथोलॉजी से ही रिलेटेड होना चाहिए। जो आजकल के बच्चों को नैतिकता सीखाने में काम आ सकता है। 

वहीं जिन लोगों ने यह सीरियल देखें हुए है। उन्हें एक बार फिर अपने फेवरेट शो का लुफ्त उठाने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी कोई फेवरेट शो दोबारा देखना चाहते है तो दूरदर्शन को टैग करके ट्वीट कर सकते है। 

Content Writer

shipra rana