कड़ाके की ठंड में गर्मागर्म पालक सूप का लें मजा

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 09:48 AM (IST)

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने व बीमारियों से बचाने के लिए पालक सूप पीना बेस्ट ऑप्शन है। पौष्टिक गुणों से भरपूर होने से यह शरीर का बेहतर विकास करने में भी मदद करता है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

पालक- 1,1/2 कप (कटी हुई)
दूध- 1 कप
चीनी- चुटकीभर
मैदा- 2 बड़े चम्मच
तेल- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन की कलियां- 6
पानी- आवश्यकतानुसार
ब्रेड स्लाइस- आवश्यकतानुसार 

विधिः

1. सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके प्याज और लहसुन हल्का भूरा होने तक भूनें।
2. इसमें पालक डालकर मिलाएं।
3. फिर मैदा डालकर अच्छे से पकाएं। 
4. अब इसमें काली मिर्च, चीनी, नमक और पानी डालकर पकाएं।
5. फिर इसे हल्का ठंडा करके मिक्सी में पीस लें।
6. मिश्रण को दोबारा पैन में डालकर उबालें।
7. इसमें दूध मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।
8. ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे पीस में काट कर तल लें।
9. सूप को बाउल में निकाल कर क्रिस्पी ब्रेड के साथ सर्व करें।
10. लीजिए आपका गर्मा-गर्म पालक सूप बनकर तैयार है।

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 

Content Writer

neetu