इस बार के Weekends  को बनाएं स्पेशल,  इन शहरों में बीताएं Vacations

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 05:29 PM (IST)

छुट्टियां आते ही सभी सैर पर निकल पड़ते हैं। गर्मियों के दिनों में ठंडे इलाकों में आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। वीकेंड पर किसी शांत जगह का दौरा करना सबसे अच्छा विकल्प होता है। ऐसे में आप इन जगहों का रुख कर सकते हैं। यहां पर आप अपनी छुट्टियों को बीता सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसी कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में...

धनोल्टी

इस जगह का नाम आपने पहली बार सुना होगा। लेकिन आप को बता दें कि यह बहुत ही सुंदर जगह है। यह मसूरी से करीबन 25 किलोमीटर दूर है। आप अपनी छुट्टियां बीताने के लिए इस जगह की सैर कर सकते हैं। देवगढ़ किला, इको पार्क, दशावतार मंदिर, कोड़िया वन और सुरकंडा देवी मंदिर जैसी दिलचस्प जगहों की सैर कर सकते हैं। 

ऋषिकेश 

भीड़भाड़ से दूर आप ऋषिकेश के शांत वातावरण का लाभ उठा सकते हैं। आप यहां पर गंगा के किनारे पर बैठकर एक खुशनुमा माहौल व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर बहुत सी एडवेंचर एक्टिविटी का आप लुत्फ ले सकते हैं। रिवर राफ्टिंग के साथ आप नाइट को बोन फायर और म्यूजिक के साथ वीकेंड की नाइट्स का लुत्फ ले सकते हैं। 

अलमोड़ा 

उतराखंड के पहाड़ों में आप अलमोड़ा की खूबसूरती का लुत्फ भी ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपका दिल मोह लेंगे। इसके साथ-साथ आप यहां पर एडवेंचर्स एक्टिविट्ज भी एन्जॉय कर सकते हैं। जीरो प्वाइंट, डियर पाइंट और दुनानगरी जैसी मनमोहक जगहों का मजा ले सकते हैं। 

धर्मशाला

गर्मी के मौसम में छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए धर्मशाला भी एक बहुत अच्छी जगह है। यह हिल स्टेशन पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। आप यहां पर नाइट कैंपिंग का लुत्फ भी ले सकते हैं। धर्मशाला से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर मैक्लॉडगंज भी स्थित है। यह भी एक बहुत ही अच्छा हिल स्टेशन है। आप यहां पर दलाई लामा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। 

चंबा 

आप हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सैर भी कर सकते हैं। यह शहर पर्यटकों की बहुत ही पसंद आता है। चंबा का चौगान, कालाटॉप वाइल्डलाइफ सैंक्चुयरी, भूरी सिंह संग्राहलय जैसी खूबसूरती जगहों पर भी घूम सकते हैं। इसके अलावा आप चंबा के बाजार से यादों के रुप में कुछ तोहफे भी खरीद सकते हैं। 


 

Content Writer

Vandana