हिल स्टेशन्स में बिताना चाहते हैं Vacations तो नोएडा के पास इन शहरों का करें रूख

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 03:54 PM (IST)

मानसून के दिनों में घूमने का अलग ही मजा है। बरसात के इस मौसम में गर्मा-गर्म चाय के साथ पहाड़ों की वादियों की सैर करना आपके मूड़ को एकदम ताजा कर सकता है। इस बार मानसून की छुट्टियां बिताने के लिए आप नोएडा के पास इन खूबसूरत हिल स्टेशन्स की सैर कर सकते हैं। अगर आपको कम छुट्टियां हैं और आप कोई ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां आप वेकेशन्स बिता सकते हैं। तो आप नोएडा के पास इन शहरों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत शहरों के बारे में...

सोलन 

हिमाचल में स्थित सोलन की सैर आप इस मानसून में कर सकते हैं। इस जगह का नाम देवी सोलन के नाम से रखा गया है। आप यहां पर कसौली बडोग, चैल, शलूनी देवी मंदिर, तिब्बत मठ और भगवान शिव के मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। खासकर बरसात के मौसम में इस शहर की सुंदरता दौगुणा और भी बढ़ जाती है। 

चकराता

आप उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन चकराता की सैर कर सकते हैं। यह शहर नोएडा से केवल 5 घंटे की दूरी पर स्थित है। मानसून में यहां का लुभवाना दृश्य आपका दिल मोह लेगा। बर्फ से ढकी हुई चोटियां, झरने और हरा-भरा वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग के कम नहीं हैं। दो दिन में आप इस जगह की सारी खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं।

कांगोजोड़ि

आप नोएडा से 7 घंटे की दूरी पर स्थित कांगोजोड़ि की सैर कर सकते हैं। यह सुंदर जगह बाकी जगहों से बिल्कुल अलग है। अगर आप कुछ सुकून के पल किसी शांत जगह में व्यतीत करना चाहते हैं तो कांगोजोड़ि आपके लिए एकदम बेस्ट प्लेस रहेगी। इसके अलावा यदि आपको एडवेंचर पसंद है तो आप जहां के जंगलों में ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

नाहन 

बरसात के इस मौसम में आप हिमाचल के नाहन की खूबसूरती का मजा भी ले सकते हैं। आप यहां पर नौका विहार, रेणुका मंदिर, रेणुका सेंचुरी, सिंबलवाड़ा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और जैतक किला देख सकते हैं। दो दिन में आप नाहन की सारी सुंदर जगह देख पाएंगे। 

मोरनी हिल स्टेशन 

आप मोरनी हिल स्टेशन में भी इस बार घूम सकते हैं। यह हिल्स 36,000 फिट की ऊंचाई पर बनी हुई है। यह हरियाणा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आप नोएडा से 6 घंटे में इस जगह पर पहुंच सकते हैं। इस मौसम में आप नौका विहार और लंबी सैर का आनंद भी ले सकते हैं।

Content Writer

palak