Ganesh Mahotsav: गणेश जी के प्रिय मोदक बनाकर करें बप्पा को खुश

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 01:51 PM (IST)

गणेश जी का जन्मोत्सव शुरु हो चुका है। इस दौरान कई लोगों ने अपने घर में बप्पा की स्थापना की है। आपने भी यदि गणेश जी को अपने घर में स्थापित किया है तो उनकी मनपसंदीदा मिठाई बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। गणेश जी को मोदक बहुत ही भाते हैं। मोदक गजानन की पसंदीदा मिठाई मानी जाती है। इस गणेश उत्सव आप घर में ही बप्पा के लिए मोदक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी...

सामग्री 

चावल का आटा - 2 कप 
नारियल - 1 
गुड़ - 2 कप 
घी - 3 चम्मच 
केसर - 2 चम्मच 
जायफल - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले नारियल को अच्छे से छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसमें गुड़ कूट कर डालें। 
2. एक कढ़ाई को गर्म करने के लिए गैस के ऊपर रख दें। गर्म होने के बाद कढ़ाई में नारियल और गुड़ डालें। 
3. दोनों चीजों को कम से कम 5 मिनट के लिए पका लें। अब मिश्रण में केसर और जायफल डालें। 
4. मिश्रण को कुछ देर के लिए पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। 
5. एक बाउल में चावल का आटा मिलाएं और उसमें थोड़ा सा नमक मिला दें। 
6. आटे में घी डालें और थोड़ा सा गर्म पानी डालते हुए नर्म आटा तैयार कर लें। 
7. इसके बाद आटे को कुछ देर के  लिए सेट होने के लिए रख दें। 
8. फिर आटे से लोईयां तैयार कर लें। लोईयों को दबाते हुए उससे फूलों का आकार तैयार कर लें। 
9. लोईयों में तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। 
10. चारों किनारों से जोड़ते हुए लोईयों को बंद कर दें। 
11. ऐसे ही बाकी लोईयों से भी मोदक तैयार कर लें। 
12. एक कढ़ाई में घी डालें और फिर इसमें मोदक एक-एक डालकर फ्राई कर लें। 
13. जैसे मोदक का रंग गोल्डन होने लगे तो उसे किसी बर्तन में डाल दें। 
14. आपके मोदक बनकर तैयार हैं। बप्पा को भोग लगाएं। 


 

Content Writer

palak