ब्रेन स्ट्रोक के कारण ICU में भर्ती सुरेखा सीकरी, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 02:24 PM (IST)

बीते दिनों 'बालिका वधू' सीरियल से सब के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करावाया गया। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सुरेखा को लाॅकडाउन के चलते काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने इलाज के लिए भी मदद की मांग की थी। वहीं हर जरूरतमंद के लिए मसीहा बनकर आए सोनू सूद ने सूरेखा सिकरी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

PunjabKesari

जब सोनू सूद को सुरेखा सिकरी की हालत के बारे में जानकारी मिली तो वह तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने सेक्रेटरी से उनकी सारी जानकारी ले ली है। सोनू सूद ने सुरेखा सिकरी की तबीयत की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'वह अब पहले से काफी बेहतर है। चिंता के लिए धन्यवाद।' वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी सुरेका सिकरी की मदद के लिए सोनू सूद से गुहार लगाई थी। 

 

बता दें इससे पहले एक्टर गजराज राव ने भी सुरेखा सिकरी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। गजराज राव ने फिल्म 'बधाई हो' में सुरेखा के बेटे का किरदार निभाया था। इनके अलावा 'बधाई हो' के डायरेक्टर अमित शर्मा भी सुरेखा की मदद के लिए आगे आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static