छा गए सोनू सूद! अब यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए किया बसों का इंतजाम

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 09:07 AM (IST)

लॉकडाउन के कारण देश के अलग अलग हिस्सों में बहुत से प्रवासी मजदूर फंसे है। इनकी इमोशनल तस्वीरें हम रोजाना सोशल मीडिया पर देखते है। हालांकि इनकी मदद के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद आगे आए। वे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

सोनू ने अब यूपी के प्रवासी मजदूरों को उनके घर जाने के लिए मदद की और मुंबई से यूपी, बिहार और झारखंड के लिए रवाना किया। मुंबई से रवाना हुई इन बसों की जिम्मेदारी ली सोनू ने हालाकि यूपी राज्य ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है मगर ऐसे में उन्होंने यूपी सरकार से तमाम कोशिशों के बाद परमिशन ली और बसों का प्रबंध किया इसमें उनकी एक दोस्त ने भी उनकी मदद की। 

आपको बता दें कई बसें शनिवार को मुंबई के वडाला से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों के लिए रवाना हुईं। इसके अलावा बसें झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए भी निकलीं। इन प्रवासियों के लिए सोनू ने व्यक्तिगत रूप से व्‍यवस्‍था की और उन्हें भोजन किट भी प्रदान की।

इससे पहले सोनू सूद ने महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए 10 बसें भेजी थीं। इस पर सोनू सूद कहते हैं, ' मेरे लिए यह बहुत ही भावुक यात्रा रही है। इन प्रवासियों को अपने घर से दूर सड़कों पर घूमते हुए देखने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ। मैं यह काम तब तक जारी रखूंगा, जब तक आखिरी प्रवासी अपने घर और चाहनेवालों तक ना पहुंच जाए

Content Writer

Janvi Bithal