Sonu Sood हुए चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 12:23 PM (IST)

30 जनवरी की रात को मुंबई में चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड्स महाराष्ट्र का आयोजन किया गया। इस इवेंट में अपनी फील्ड में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को इस खास सम्मान से नवाजा गया। हिंदी सिनेमा के भी कई कलाकारों को भी यहां सम्मानित किया गया। एक्टिंग के अलावा अपने बड़े दिल के लिए जाने जाने वाले सोनू सूद को भी ये पुरस्कार  मिला।जीतने के बाद सोनू ने सोशल मीडिया पर इस अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया है।

 

ये भी पढ़ें: कभी Medha Shankar के पास नहीं था काम...पापा से मांगती थी पैसे, 12th Fail के बाद चमकी किस्मत

 

अवॉर्ड पाकर बेहद खुश हुए सोनू सूद

इस अवॉर्ड के मिलने के बाद सोनू काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल में एक पोस्ट डाली और साथ में अवॉर्ड सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। एक्टर ने लिखा है- 'भारत के 37वें माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ती केजी बालकृष्णन और न्यायमूर्ती ज्ञानसुधा मिश्रा की तरफ से दिए जाने वाले चैंपियंस और चेंज अवॉर्ड महाराष्ट्र को पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।इस जीत के बाद भी मैं समाज और फिल्म उद्योग की बेहतरी में अपना शत प्रतिशत योगदान देना हमेशा जारी रखने के लिए एक्साइटेड हूं। इसके अलावा सोनू ने चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड्स कमेटी के अध्यक्ष को भी धन्यवाद कहा है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

क्यों मिलता है चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड

दरअसल, चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड्स को शिक्षा, समाज का विकास, राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य देखभाल और अपने- अपने फील्ड में ( खेल और सिनेमा) आदि जैसी चीजों में भारतीय मूल के लोगों को बढ़ावा और योगदान देने के लिए किया जाता है।  बता दें अस भारतीय पुरस्कार के लिए विजेता का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ती के पूर्व अध्यक्ष केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में जूरी की मदद से किया गया। वर्क फ्रंट की बात करें वो बहुत जल्द फतेह मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस  जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी।

Content Editor

Charanjeet Kaur