हाॅटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रेटी बने सोनू सूद, PETA ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 12:28 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस कोरोना महामारी में लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद की है। उन्होंने दिन रात एक कर उन्हें घर पहुंचाया और उनकी यह मदद आज भी जारी है। इस काम के कारण सोनू सूद को न सिर्फ देश के लोगों से बल्कि विदेश की तरफ से भी सम्मान मिल रहा है। अपने इस नेक काम के चलते वह साल 2020 के नंबर वन एशियन सेलेब्रिटी बन गए हैं। इसी बीच सोनू सूद ने एक और खिताब हासिल कर लिया है। 

सोनू सूद ने फैंस को दी गुड न्यूज

सोनू सूद साल 2020 के हाॅटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रेटी बन गए है। सोनू सूद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पेटा इंडिया की तरफ से मिले खिताब की तस्वीर भी शेयर की है। एक्टर द्वाया शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि पेटा इंडिया ने उन्हें साल 2020 के हाॅटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रेटी बनने पर ट्राॅफी से सम्मानित किया है। 

 

ट्राॅफी की तस्वीर शेयर कर सोनू सूद ने पेटा इंडिया का धन्यवाद किया है। आपको बता दें सोनू सूद ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए। इसके अलावा उन्होंने बीते कुछ दिनों पहले पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया' कैंपेन और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में भी हिस्सा लिया था। इसके साथ ही सोनू सूद ने मैकडाॅनल्ड्स से वीगन बर्गर को अपने मेन्यू में शामिल करने की अपील भी की थी। सोनू सूद के इन कामों को देखते हुए उन्हें इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। 

श्रद्धा कपूर को भी दिया गया अवाॅर्ड

सोनू सूद के अलावा पेटा ने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी हाॅटेस्ट वेजिटेरियन अवाॅर्ड के लिए चुना है। श्रद्धा कपूर ने पेटा के कुक बुक से प्रेरणा से लेते हुए नाॅनवेज छोड़ दिया था। इसके साथ ही श्रद्धा अक्सर जानवरों के हित में कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

इन सेलेब्रिटी को भी किया जा चुका है सम्मानित

सोनू सूद और श्रद्धा कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, विद्युत जामवाल, रेखा, मानुषी छिल्लर, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन समेत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

Content Writer

Bhawna sharma