सोनू निगम ने किया सिंगिंग रियलिटी शो की हकीकत का पर्दाफाश, पढ़िए क्या कहा?

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 07:05 PM (IST)

टीवी जगत के रिएलटी शोज़ में कितनी सच्चाई होती है इसे लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने खुलकर जानकारी दी है। दरअसल,  सोनू निगम आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लेकिन कुछ दिनों से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह सिंगिंग रियलिटी शोज की सच्चाई बताते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ सोनू निगम ही नहीं बल्कि अभिजीत सावंत ने भी सिंगिंग रियलिटी शोज की पोल खोली है। 
 

सोनू निगम से जानिए रियलिटी शोज की सच्चाई-
इस वीडियो में सोनू निगम फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री से सिंगिंग रियलिटी शोज के बारे में बताते हुए नजर आए। इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि ऐसे कई सारे रियलिटी शोज हैं जहां डबिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे रियलिटी शोज गड़बड़ी वाले सीन को ‌दर्शकों से छिपा लेते हैं।
 


 

म्यूजिक कंपनी की भी खोली पोल-
सिंगिंग रियलिटी शोज के साथ सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनी की भी हकीकत बताई। सोनू निगम ने बताया कि म्यूजिक कंपनीज अपने आर्टिस्ट को प्रमोट करते हैं बिना इस बात पर गौर किए कि दूसरा आर्टिस्ट भी उतना ही टैलेंटेड है। 


 

'शो मेकर्स कंटेस्टेंट के टैलेंट को नहीं, गरीबी पर ध्यान देते हैं'
आपकों बतां दें कि इससे पहले अभिजीत सावंत ने कहा था कि हिंदी सिंगिंग रियलिटी शोज कंटेस्टेंट के टैलेंट से ज्यादा उनकी ट्रैजिक स्टोरी पर फोकस करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे शो मेकर्स कंटेस्टेंट के टैलेंट को नहीं ब्लकि उनकी गरीबी पर ज्यादा ध्यान देते हैं ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

Content Writer

Anu Malhotra