कभी चंद रुपयों के लिए शादियों में गाते थे गाना, आज हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 05:54 PM (IST)

फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को किसी परिचय की जरूरत नहीं। अपनी बेहतरीन सिंगिग के लिए वह दुनियाभर में फेमस है। आज सोनू निगम का जन्मदिन है। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। बहुत कम उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। चलिए आज सोनू के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

- बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का आज है बर्थ डे

- 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ जन्म 

- अपने माता-पिता से मिला सोनू को गायिकी का हुनर 

- बचपन से ही था संगीत की ओर रुझान 

- 4 साल की उम्र से शुरू किया शादियों में गाना 

- अक्सर गाते थे मोहम्मद रफी के गाने

- 19 साल की उम्र में पिता के साथ आए मुंबई 

- मुंबई पहुंचने के बाद आसान नहीं था आगे का सफर 

- पैसे कमाने के लिए लगातार करते थे स्टेज शो 

- मोहम्मद रफी के गाए गाने 'रफी की यादें' से मिली पहचान 

- फिल्म 'जनम' से बतौर सिंगर शुरू किया करियर 

- 1995 में टीवी शो 'सारेगामा' होस्ट करने पर करियर को मिली नई उछाल 

- फिल्म 'बेवफा सनम' में गाया 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गाना

- सुपरहिट रहा गाना, इसके बाद सोनू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

- कई अवॉर्ड्स किए अपने नाम 

- आज हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक 

- फिल्म में एक गाना गाने के लेते है 8 से 10 लाख रुपए
 

Content Writer

Priya dhir