यहां करेगी सोनम डेस्टिनेशन वैडिंग, इस डिजाइनर का पहनेंगी ब्राइडल लहंगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 11:12 AM (IST)

बॉलीवुड की फैशनीस्टा सोनम कपूर की शादी को लेकर काफी खबरें आ रहीं। मीडिया में आई खबरों की माने तो सोनम अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अानंद अहुजा से 11 और 12 मई को जिनेवा में शादी करने वाली हैं। सोनम कपूर की शादी का न्योता अनिल कपूर खुद अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को दे रहे हैं।

वैसे सोनम कपूर की फैमिली चाहती थी की वह उदयपूर या जयपूर में शादी करें। मगर उन्हें अपनी शादी के लिए जिनेवा बेस्ट ऑप्शन लगा। शादी पूरे हिंदू रीति- रिवाजों से होगी।सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं।

शादी की तैयारियां सोनम ने अभी से शुरू कर दी हैं। इस समय में वह ऑस्ट्रिया में स्पा रिट्रीटमेंट ले रही हैं। सोनम के लिए यह महीना वैसे भी बेहद खाद हैं। इस महीने ही उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ भी रिलीज होने वाली है। ये सोनम कपूर के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।
 

Punjab Kesari