कभी ''विंटेज'' तो कभी ''क्लासी पंजाबन'' के लुक में नजर आई सोनम (See Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 10:07 AM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री की 'स्टाइलिश क्वीन' 'सोनम कपूर' आजकल अपने आने वाली फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' के प्रमोशन में अलग-अलग आउटफिट से सबको घायल कर रही है। उन्होंने हर दिन एक नया अवतार अपनाया है। कभी विंटेज तो कभी क्लासी पंजाबन। उनकी हर अदा नया जादू भिखेर रही है। चलिए आपको उनके अलग लुक्स की खास झलक दिखाते है। 

सोनम का कहना है कि रेड उन्होंने अपने किरदार 'जोया' के लिए पहना है। जिसका लाल सबसे लकी कलर है। रेड गाउन को गोल्डन हुप्स के साथ टीमअप करने वाली सोनम अपने हल्के काजल और पिंकिश शेड के लिपस्टिक में बहुत उम्दा लग रही थी। उनकी स्माइल और यह स्टाइल दोनों ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। 

सोनम ने यह तस्वीर शेयर कर के लिखा है कि 'Power Suit & Potli',यह उनकी बहन रिहा कपूर ने स्वयं डिजाइन किया है। इस क्लासी पंजाबन के लुक में स्टाइलिश क्वीन को देख कर सबके होश उड़ गए। उनके लुक को उनकी पोटली बैग पूरा कर रही थी। पर सारा ध्यान उनकी जूती अपनी तरफ खींच रही थी। 

यह दोनों लुक विंटेज लुक है। पर दोनों में उनका हेयरस्टाइल लाजवाब है। एक ड्रेस में उन्होंने व्हाइट ब्लेजर स्कर्ट पहनी है जिसे रेड के साथ कंट्रास्ट किया गया है। इसे ब्लू सूटकेस बैग के साथ टीमअप किया गया है। उनके छोटे ब्लैक एयरिंग उनके लुक पर चार चाँद लगा रहे थे। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात थी उनकी रस्सी वाली बेल्ट जो एक नया ट्रेंड सेट करने वाली है। 

इस लुक को भी ब्लेजर ड्रेस ही कहा जायगा। उनका यह लुक इस हफ्ते का सबसे बेहतरीन लुक साबित हुआ है। 

पिंक जम्पसूट में सोनम बहुत हॉट लग रही थी। मगर यह ड्रेस उन्होंने प्रमोशन से पहले ही किसी फोटोशूट के लिए डाली थी। यह तस्वीर शेयर कर के उन्होंने कहा कि 'Life is always better in pink!💖 Outfit' 

Content Writer

Anjali Rajput