शनिधाम दर्शन के लिए पंहुची सोनम, एक बार फिर दिखा उनका लाल अवतार

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 05:01 PM (IST)

'द ज़ोया फैक्टर' की सफलता की कामना करने के लिए सोनम कपूर हर मंदिर जा कर प्रार्थना में जुटी हुई है। हाल ही में वो राजा पंडाल से गणेश जी का आशीर्वाद ले कर आई थी। अब उन्हें शनिधाम मंदिर जाते हुए स्पॉट किया गया है। उनका इस तरह भगवान के प्रति आस्था देखकर सबको बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान वो एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। चलिए आपको पूरी खबर के बारें में बताते है। 

सोनम आजकल रेड कलर में ही दिखाई दे रहीं है। आप उन्हें लाल रंग की रानी भी कह सकते है। वो 'द ज़ोया फैक्टर' के प्रीमियर से अभी तक 16 रेड आउटफिट्स पहन चुकी है। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को भी उन्होंने अपनी स्टाइलिश अदाओं से एक मॉडर्न टच दे ही दिया। 

सोनम लाल रंग के सूट में नजर आई। यह ड्रेस लॉन्ग कॉटन कुर्ता था जिसे रेड कॉटन पैंट टाइप पैजामे के साथ टीमअप किया गया था। इसके निचे उन्होंने चमकीली शीशे वाले काम की हुई जूती पहनी थी। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बड़े बूंदे वाले झुमके पहनें थे। उनके हाथ का ब्रेसलेट बहुत उनपर बहुत ही अच्छा लग रहा है। 

बतादें कि सोनम के साथ 'द ज़ोया फैक्टर' में दुलकर सलमान भी है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया है। यह फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है। 

Content Writer

shipra rana