Paris Fashion Week: प्रिंसेस की तरह रैम्प वॉक पर उतरी सोनम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 03:05 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): सोनम कपूर स्टाइल आइकन के नाम से मशहूर है। उनका ड्रैसिंग स्टाइल हमेशा दूसरों से यूनिक होता है। वह हमेशा नए से नए फैशन को लोगों के सामने लेकर आती है। 
हाल में ही सोनम  पेरिस फैशन वीक शो-स्टॉपर बनीं। उन्होंने इंटरनैशनल डिजाइनर राल्फ एंड रूसो की ऑटम विटर कलेक्शन के लिए रैप वॉक किया। सोनम ने व्हाइट कलर का ब्राइडल गाउन पहना था, जिसमें वह प्रिंसेस लग रही थी। उन्होंने अपने गाउन के साथ हैवी ज्वैलरी वियर की थी। रैम्प वॉक पर सभी का सोनम को देखते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का गाउन भी वियर किया था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। सोनम की बहन रिया हमेशा उनके साथ होती है लेकिन इस शो में वह उनके साथ नहीं थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की। 


Punjab Kesari