'वीरे दी वेडिंग' के म्यूजिक लॉन्च पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं सोनम

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 07:00 PM (IST)

कांस फिल्म फैस्टिवल से लौटने के बाद बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाली ही में मुंबई के पांच सितारा होटल में बड़ी धूम-धड़ाके के साथ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया। 

 


म्यूजिक लॉन्च में सोनम कपूर एक बार फिर से अलग लुक और फैशनेबल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने erdem की ग्रीन कलर की शाइनी ड्रैस पहनी थी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

 


रैड लिपिस्टिक और न्यूड मेकअप में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने LouboutinWorld के शूज कैरी किए। 

 

सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वारा भास्कर, शिखा तलसानिया भी मौजूद थी। सभी एक से बढ़कर एक ड्रैसेज में नजर आई। 


Punjab Kesari