शादी वाले दिन इस डिजाइनर की ड्रैस पहनेंगी सोनम कपूर !

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 11:48 AM (IST)

8 मई को बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर की शादी होने वाली है। सारा कपूर परिवार उनकी शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोनम भी अपने इस खास दिन पर और भी ज्यादा सुंदर दिखने के लिए हर चीज स्टाइलिश और खास ले रही हैं। 

 


मीडिया में आई खबरों की माने तो सोनम डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ लहंगा अपनी शादी पर पहनेंगी। 

 

 

कुछ दिन पहले सोनम ने दुल्हन के अवतार में मैगजीन कवर के लिए फोटो क्लिक करवाई थी। उस फोटोशूट में उन्होंने जो लहंगा पहना था। वह डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ था। सोनम आमतौर पर अपने सारे कपड़े अनामिका से ही डिजाइन कराती हैं। 

 

 

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे। ये सारे इवेंट अलग-अलग जगह होंगे। 


Punjab Kesari