पति संग वेकेशन पर निकलीं सोनम कपूर, साथ में ये कपल भी हुआ स्पॉट

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 05:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इतने बिजी वक्त में भी अपने पति आनंद अहूजा के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका ढूंढ ही लेती है। वैसे तो यह कपल अक्सर वेकेशन पर जाते रहते है मगर इस बार यहीं-नहीं एक और कपल भी इनके साथ वेकेशन पर शामिल हुआ है। यह जोड़ी कोई और नहीं रिया कपूर और उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी है। 

सोनम ने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन से जुड़ी कुछ फोटोज शेयर की है। रिया कपूर ने भी इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है। अधिकतर सारी फोटोज सेम है। अगर जगह की बात की जाए तो रिया ने सोनेवा का नाम लिखा है। 

दोनों कपल बहुत ही खुश नजर आ रहे है। सोनम और रिया वेकेशन पर भी अपने स्टाइलिश अवतार को कैरी करते नजर आ रहे है।

इस तस्वीर में रिया स्टैंड-पोज़ देते नजर आ रही है। ऐसी ही तस्वीर सोनम ने भी खिंचवाई है। सोनम ब्लू बाथरॉब में नजर आ रही है। 

बतादें की रिया और उनके बॉयफ्रेंड की बॉन्डिंग काफी खास नजर आ रही है। सोनम और आनंद तो वैसे ही कपल गोल्स सेट करते नजर आते है। 
 

Content Writer

shipra rana