अनिल कपूर ने खोले सोनम की जिंदगी के कई राज, हर किसी से लड़ती थी वो!

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 07:10 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर और सोनम कपूर के पापा यानी की अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के बचपन से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने सोनम के फिल्मों में एक्टिंग करने के बारे में भी बताया। 


अनिल ने कहा कि सोनम बचपन में बहुत शरारती थी। वह अपनी मां से बहुत डरती थी। जब मैं घर पर नहीं होता था तो वह चुप- चाप अपना काम करती और जब मैं आ जाता तो हम सब मस्ती करते। रिया के पैदा होने के बाद सोनम उसके ज्यादा नजदीक नहीं थी। मगर जैसे ही वह 4 से 5 साल की हुई तो दोनों अच्छी दोस्ती बन गई। इसके बाद वह स्कूल जाने लगी। मैं उनको 50 रूपए पॉकिट मनी देता था। पर फिर बाद में उनकी पॉकिट मनी मैंने 100 रूपए कर दी। सोनम, अर्जुन और रिया एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इन सब का अपना एक ग्रुप हुआ करता था। लड़ाई-झगड़े में सब बहुत आगे थे। सोनम कभी किसी से भी लड़ पड़ती थी। वह किसी से नहीं डरती।  

सोनम को बचपन से ही फैशन का बहुत शौक था। इस मामले में वह अपनी मां पर गई हैं। जैसे-जैसे सोनम बड़ी होती गई तो वह अपनी नानी की तरह दिखने लगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सोनम एक्टिंग करेगी। मगर जब एक दिन मैं घर गया तो सोनम ने मुझे कहा कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं। 'मैं फिल्मों में जाऊंगी। मुझे अभिनेत्री बनना है।' मैं उसका चेहरा देखता रहा गया। कुछ देर उसको देखता रहा, फिर पूछा-'कौन ले रहा है अपनी फिल्म में?' तो वह झट से बोली, 'संजय लीला भंसाली।' तो यहां से उसके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। 

इसके बाद सोनम ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उसने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। सोनम अब बड़ी हो गई है उसकी शादी हो गई है। मगर मेरे लिए तो फिर भी वह एक छोटी सी बच्ची ही रहेगी। शादी के बाद अब वो हमें फोन करके हमारा हाल चाल पूछती हैं। उसने इंडस्ट्री को करीब दस साल दिए है और अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी शर्तों पर काम करने वाली लड़की है। 

 
 

Punjab Kesari