Weird Fashion! सोनम की 10 ड्रेसेज जो नहीं आएगी एक बार में समझ (See Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 06:44 PM (IST)

इन दिनों सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान सोनम को नए-नए आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा जा रहा है। हालांकि उनके कुछ एक्सपेरिमेंट फैंस की समझ से बाहर भी हैं। हाल ही में सोनम एक इवेंट में फ्लोरल ड्रेस के साथ डबल लेयर वाली बर्गेंडी ओवर कोट कैरी कर पहुंची। ओवरकोट के साथ सोनम का यह एक्सपेरिमेंट काफी कन्फ्यूजिंग था जो फैंस की समझ से बाहर था। चलिए आज हम आपको सोनम की कुछ नई और पुरानी अजीबोगरीब लुक्स दिखाते हैं जिन्हें समझने के लिए आपको मिनटों लग जाएंगे।

हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वो प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है लेकिन ब्लेजर के साथ शर्ट तो समझ आ रही है मगर उनकी फ्रिल वाली पेंट फैंस की समझ से बाहर हैं। 

यहां सोनम ब्लू कलर की स्कर्ट और ब्लेजर में नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक व कर्ली हेयर से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट तो किया मगर उनका यह ड्रेसअप फैंस को काफी कन्फ्यूजिंग लगा। 

सोनम की ओवरसाइज जैकेट तो समझ आ रही है लेकिन उनका यह ड्रेसअप थोड़ा कन्फ्यूजिंग हैं जो फैंस को भी समझ नहीं आ रहा है। 
 

इस दौरान सोनम ने लॉन्ग जैकेट के साथ स्कर्ट या फ्लोरलेंथ ड्रेस कैरी की हुई हैं, कुछ समझ नहीं आ रहा है। 
 

सोनम की यह कूलाट्स पेंट तो समझ में आती है लेकिन उसके साथ कैरी किया टॉप हमारी भी समझ से बाहर हैं। 
 

जब सोनम ने सोशल मीडिया पर ओवरसाइज पेंटसूट में अपनी तस्वीरें शेयर की तो फैंस ने तो उनको जमकर ट्रोल किया मगर भाई अर्जुन ने भी उनका जमकर मजाक उड़ाया। 

सोनम की येलो शॉर्ट ड्रेस तो ठीक है लेकिन उसकी एक स्लीव्स का वायर्ड एक्सेपरिमेंट आपको भी समझ नहीं आ रहा होगा।  

एयरपोर्ट पर सोनम का यह ब्लेक जींस लुक तो समझ आ रहा है लेकिन उनकी ड्रॉमेटिक स्टाइल शर्ट देख आपको भी हंसी आने लगेगी। 

सोनम का यह ड्रेस गाउन कम चादर ज्यादा लग रहा है। 

 

 

Content Writer

Sunita Rajput