कांस से वापिस लौटी सोनम, एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में आईं नजर

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 09:58 AM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार कांस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं। कांस में उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया। 

हाल में ही सोनम एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान सोनम ने व्हाइट टॉप के साथ लेवेंडर पैंट वियर की थी और साथ में मैचिंग ब्लैजर कैरी किया। फुटवियर की बात करें तो सोनम ने व्हाइट शूज वियर किए। इसी के साथ सोनम ने लाइट मेकअप और बाल खुले छोड़े हुए थे।  ब्लैक शेड्स और हैंडबैग सोनम के लुक को पूरा कर रहे थे।

सोनम ने 8 मई को व्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा से शादी की। शादी के 6 दिन बाद वह कांस फेस्टिवल में दिखीं। इस दौरान उन्होंने पति आनंद को बहुत मिस किया।

 

Punjab Kesari