सोनम का यह सिंपल सूट भी है बहुत ज्यादा महंगा, Price जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:45 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल में ही सोनम बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची। 

पिछले बुधवार वह कांस फेस्टिवल से वापिस लौटी है। इस दौरान सोनम कैजुअल लुक में दिखीं। सोनम ने पिंक सूट के साथ पेल पिंक ब्लेजर कैरी किया था,जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। सोनम का यह लुक देखने में तो सिंपल था लेकिन कीमत नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के इस लुक की कीमत 77,888 रुपए है। जी हां, सोनम के इस सिंपल लुक की कीमत भी हजारों में है।

फेशनिस्टा सोनम कपूर हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती है। हाल में ही सोनम एयरपोर्ट पर फिर दिखाई दी। दरअसल, वह अपने पति आनंद को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थी। 
 

Punjab Kesari