अरबपति बिजनैसमेन की बीवी बनने वाली हैं सोनम, 13 लाख के जूते पहन अटैंड किया इवेंट

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 12:29 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही अपने व्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हाल में ही सोनम दुबई में इवेंट अटेंड करने पहुंची, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। 

इस दौरान सोनम ने व्हाइट ब्लेजर और पैंट वियर की थी। ब्लेजर पर लगी बेल्ट उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रही थी। इसी के साथ सोनम ने हाथ में घड़ी और बोल्ड मेकअप किया था, जोकि उनके लुक को पूरा कर रहा था। उनके इस लुक की खास बात थी फुटवियर। इवेंट में सभी का ध्यान उनकी हील्स पर था। सोनम ने स्पार्कल मोजे के साथ हील्स वियर की थी, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए है। जी हां, यह हील्स Delpozo ब्रांड की हैं। सोनम पहली बार एेसी हील्स में नजर आईं। 

वैसे सोनम के लिए इतनी महंगी हील्स पहनना आम बात है। आखिरकार वह अरबपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा की पत्नी बनने वाली है। आनंद अपैरल ब्रांड  Bhane के मालिक हैं, जिसे देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी बताया जाता है।

Punjab Kesari