PCOS का इलाज दवा नहीं ये चीजें, सोनम कपूर की खास डाइट से कंट्रोल करें बीमारी

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 09:40 AM (IST)

आज 5 में से 2 औरतें PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का शिकार हैं। PCOS या PCOD महिलाओं की आम समस्या बनती जा रही है, जिसका सीधा आपकी कनैक्शन लाइफस्टाइल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी 14 साल की उम्र से इस समस्या से जूझ रही हैं।

14 साल की उम्र से PCOS का शिकार हैं सोनम

एक वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने बताया कि वो 14 साल की उम्र से पीसीओएस से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि PCOS या PCOD एक बहुत कॉमन समस्या बन गई है, जो काफी कंफ्यूजिंग भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर महिला ने इसके लक्षण व परेशानियां अलग-अलग होती हैं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

पीसीओएस को कैसे कंट्रोल करती हैं सोनम

इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सोनम डाइट में नैचुरल, फ्रेश और लोकल चीजें ही लेती हैं। इसके अलावा वह रिफाइंड शुगर और डेयरी फूड्स से दूरी बनाकर रखती हैं।

PCOS कंट्रोल करने के लिए खास ब्रेकफास्ट

ब्रेकफास्ट में सामान्य योगर्ट की बजाए कोकोनट योगर्ट में बेरीज और पेलियो ग्रैनोला (paleo granola) खाती हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह PCOS/PCOD के अलावा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

ग्रीन टी पीना भी फायदेमंद

वह ब्रेकफास्ट में ग्रीन टी या पुदीने की चाय भी लेती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्मोन्स को कंट्रोल करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही इससे फ्री-टेस्टोस्टेरॉन लेवल भी कंट्रोल रहता है।

एक बाउल हरी सब्जियां

लंच में वह एक बाउल हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, केल खाती हैं, जिनमें कैलोरीज काफी कम होती है। इनमें विटामिन B भी होता है, जिससे PCOS में होने वाली अनियमित पीरियड्स, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा, अनचाहे बालों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

एक्सरसाइज व योग

इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज के साथ योग करना भी बहुत जरूरी है। सोनम रोजाना कम से कम 10,000 कदम चलती हैं। इसके अलावा इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए वह सूर्य नमस्कार, हठ योग, मेडिटेशन,प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करती हैं। इससे ना सिर्फ बीमारी कंट्रोल में रहती हैं बल्कि वह स्ट्रेस, डिप्रेशन से भी बची रहती हैं।

PunjabKesari

अगर आप भी PCOS/PCOD की समस्या से जूझ रही हैं तो सोनम की इस डाइट को अपनाकर बीमारी को कंट्रोल कर सकती हैं लेकिन इससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static