18 महीने में तैयार हुआ था सोनम यह लहंगा, खासियत जान हो जाएगे हैरान

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 04:19 PM (IST)

8 मई को सोनम कपूर ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हर किसी के मुंह से सोनम की शादी के चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। वहीं शादी के तीनों फंक्शन में पहनी जाने वाली उनकी आउटफिट को भी लोगों ने खूब पसंद किया।


सोनम ने अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी में खूबसूरत लहंगा पहना, जिसे डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया। डिजाइनर ने इस खूबसूरत लहंगे के बारें में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस लहंगे को तैयार करने में लगभग 18 महीने का वक्त लगा। 


सोनम के लहंगे पर चिकनकारी के साथ खूबसूरत मिरर वर्क देखने को मिला। डिजाइनर्स ने कहा कि सोनम ने दो साल पहले ही इस लहंगे को तैयार करने का ऑर्डर दे दिया था। सोनम ने लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी पहनी थी और मांग टीका भी लगाया। 

Punjab Kesari