सोनम कपूर ने लगाया हैलोवीन लुक में देसी तड़का, पति बने सलीम तो खुद बनी अनारकली

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 04:11 PM (IST)

भारत हो या कोई और देश हैलोवीन डे बहुत मन लगा कर मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को बॉलीवुड के कई सितारें हैलोवीन लुक में नजर आए। स्वरा भास्कर से ले कर सनी लियोनी तक सभी यूनिक लुक में नजर आए। सबने वेस्टर्न कॉस्ट्यूम को ही चूज किया। लेकिन एक ऐसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी जिन्होंने हैलोवीन लुक में देसी तड़का लगा कर सबको इम्प्रेस किया। यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टाइलिश क्वीन 'सोनम कपूर' है। जहां सोनम ने अनारकली का भेष चुना तो वहीं अपने पति 'आनंद अहूजा' को सलीम बना दिया। आइए इस बॉलीवुड सेलेब्स की खास हैलोवीन लुक की एक झलक दिखातें है......... 

 

 

सोनम ने अनारकली की तरह रेड वेलवेट टोपी भी पहनी हुई थी। रेड जैकेट और आसमानी अनारकली में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने हेयरस्टाइल से वो टेढ़ी जुल्फ भी निकाली है। सोनम ने रूबी-डबल चोकर नेकलस के साथ रूबी ओवर-साइज इयररिंग्स वियर किए है। यही-नहीं उन्होंने अपने आपको जंजीरों में भी बांधा हुआ था।डर का एक्सप्रेशन दे कर उन्होंने तो हैलोवीन की थीम को बखूबी निभाया। 

 

 

 

वहीं आनंद भी अपना ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही उम्दा लग रहे है। यूजर्स कह रहे है कि यह सलीम इतना क्यूट क्यों है ? आनंद ने विग लगाई है। मेकअप कर वो भी अपने आपको सलीम दिखाने की पूरी कोशिश की है। 

 

 

वहीं बिपाशा बासु और करण ग्रोवर 'मैन इन ब्लैक' के किरदार लुक में नजर आए। 

 

 

सनी लियोनी ने 'फ्रीडा काहलो' का लुक चुना वहीं उनके हस्बैंड का लुक समझ से बाहर था। 

 

 

स्वरा भास्कर भी 'फ्रीडा काहलो' लुक में नजर आई। मगर स्वरा सनी से कम अच्छी लग रही है। 

Content Writer

shipra rana