कभी बाल सहलाते तो कभी पति आनंद को किस करती दिखीं सोनम कपूर: Video

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 05:52 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अकसर अपने स्टाइलिश कपड़ों के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह अपने पति  आनंद आहूजा के बर्थडे सेलिब्रेशन में बिजी थीं। इस दौरान दोनों लव बर्ड ने एक प्यार भरी फोटो भी शेयर की।



 बता दें कि दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार भरे पलों को शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सोनम अपने लव पार्टनर आनंद के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक तरफ सोनम, पति से संग काफी रोमांटिक दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

मैं एक लकी गर्ल हूं , जो अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार किया
बता दें कि 30 जुलाई को आनंद आहुजा ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, इस मौके पर पत्नी सोनम कपूर ने एक प्यारा और रोमांटिक वीडियो शेयर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कैप्शन में लिखा कि तुम बहुत सच्चे और प्यारे हो..मैं तुमसे अपनी नजरें नहीं हटा पाती हूं। मुझे प्यार, धैर्य और दयालुपन क्या होता है ये समझाने के लिए शुक्रिया। मैं एक लकी गर्ल हूं , जो अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार किया,  भगवान करे कि आपके जीवन के हर साल और महीने का हर दिन आपको आपके लक्ष्य के और करीब ले जाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम के इस वीडियो में आप उनके बेड रूम से लेकर प्लाइट , जिम, स्ट्रीट और पार्क के अंदर का व्यू भी देख सकते हैं।  वीडियो में सोनम कभी आनंद को किस करती नजर आ रही हैं तो कभी उनके बाल ठीक कर रही हैं। 

 

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की साल 2018 मई में शादी हुई थी। वहीं सोनम हाल ही में लंदन से इंडिया लौटी हैं। वहीं आनंद अभी लंदन में ही हैं। 


 

Content Writer

Anu Malhotra