शादी के बाद इस घर में रह रही हैं सोनम कपूर, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 05:37 PM (IST)

हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करता है। घर इंसान की जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण होता है। चाहे वह आम इंसान हो या खास। आज हम आपको बॉलीवुड की फैशनिस्टा यानी सोनम कपूर का घर दिखाएंगे जिसमें वह शादी के बाद भी राजकुमारियों की तरह रह रही है। 


सोनम फिल्मों में बिजी होने के कारण अभी अपने ससुराल नहीं जा पाई है। विदाई के बाद भी वह अपने पिता अनील कपूर के घर में ही रह रही हैं। अनिल कूपर के मुंबई के घर का इंटीरियर भी बेहद खास है। उनका घरदिखने में किसी राजमहल से कम नहीं है। अनिल इस घर में पत्नी सुनीता, बेटी सोनम, रेहा और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन भी अनिल कपूर के घर में रह चुकी हैं।


अनिल कपूर के घर में बहुत सी चीजें मिट्टी की बनी हुई है। उनको मूर्तियां रखने का बहुत शौक है। उनके घर में एक बहुत बड़ी बालकनी है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ बैठकर नाश्ता करता है। इसके अलावा घर में लगा एक सोफा अनिल कपूर को बहुत पसंद है, जिसपर बैठकर वो सोनम के साथ बातें करते हैं।


घर में बहुत-सी लकड़ी की कुर्सियां और बाकी चीजें है। घर की लॉबी में भगवान बुद्ध की मूर्ति से सजाया गया है। इसके अलावा घर में कई शानदार पेंटिंग भी लगी हुई हैं। अनिल कूपर को मेकअप करने का बहुत शौक है इसलिए उनके लिए अलग से मेकअप रूम बनाया गया।

Punjab Kesari