सोनम कपूर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी  Good News

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 12:01 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। सोनम ने खुद बेबी बंप के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी  दी है। यह खबर सामने आने के बाद लोग उन्हे बधाईयां दे रहे हैं। 


अनिल कपूर की लाडली ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कर लिखा- ,चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।


इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने पति की गोद में सिर रखकर पोज दे रही है। फोटोज में उनका  बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। कई सेलेब्स ने सोनम कपूर की फोटो पर कॉमेंट करते हुए उन्हे मां बनने की बधाई दी है। 


सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही थी, लेकिन अब  उन्होंने इस खबर की पुष्टी कर दी है। अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए वह काफी Excited नजर आ रही है। 

Content Writer

vasudha