Sonam ने खोली Arjun Kapoor की पोल तो बोले एक्टर-कैसी बहन हो यार तुम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 02:43 PM (IST)

डायरेक्टर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' हमेशा ही अपने उटपटांग सवालों को लेकर चर्चा में बना रहता है। हाल में ही एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने चचेरे भाई अर्जुन कपूर के साथ शो में पहुंची और उन्होंने सबके सामने भाई अर्जुन कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन सभी हैरान रह गए। दरअसल, सोनम ने कहा कि उनके सारे भाई उनके दोस्तों के साथ सो चुके है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


दरअसल, प्रेग्नेंसी के बीच सोनम कपूर अर्जुन के साथ करण जौहर के शो में पहुंची और उनकी अगली गेस्ट बनी। शो में पहुंची सोनम ने अर्जुन की कई पोले खोली जिसे सुन शायद मलाइका को भी झटका लग सकता है। करण ने सोनम से पूछा कि अर्जुन कपूर उनके दोस्तों में से किसके साथ सोए है या रिलेशनशिप में थे। इसपर वो कहती है, इनके बारे में मैं डिस्कस नहीं कर रही लेकिन उनके सारे भाई उनके सभी दोस्तों के साथ सो चुके है और कोई नहीं बचा।


सोनम की बात सुनकर अर्जुन कपूर हैरान रह जाते है और कहते है कैसी बहन हो यार तुम, ये कैसी कह सकती हो। एक्टर कहते है कि उन्हें लग रहा है कि उन्हें शो पर सोनम के द्वारा ट्रोल किए जाने के लिए बुलाया गया है। वही, करण अर्जुन से पूछते है कि आपने मलाइका का नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव किया है। जवाब में एक्टर कहते हैं कि मुझे उनका नाम बहुत पसंद हैं मलाइका...इसीलिए मैंने उनके नाम से ही नंबर सेव किया है।


इसके बाद अर्जुन ने सोनम की पोल खोली और कहा कि वो कभी भी किसी की तारीफ नहीं करती हैं लेकिन खुद की हमेशा प्रशंसा में डूबी रहती हैं। वह कभी अपने स्टाइल की तो कभी फैशन की जमकर तारीफ करती हैं। लेकिन कभी हमें कॉम्पलीमेंट नहीं देती हैं। इस पर तुरंत सोनम कपूर कहती हैं, हां मैं ऐसा करती हूं क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं।

बता दें कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। जब से सोनम की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है तब से कपूर परिवार काफी खुश है। सोनम इन दिनों इंडिया में है और प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। वही अर्जुन की बात करें तो हाल में उनकी फिल्म रिलीज हुई थी और वो मलाइका को लेकर अपने रिश्ते के लिए भी लाइमलाइट में बने रहते है।

Content Writer

vasudha