महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं ये 2 सस्ते फेस मास्क बनाते हैं Sonam Kapoor के चेहरे को ग्लोइंग

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 05:44 PM (IST)

गर्मियों में लोग फेस मास्क का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपका चेहरा hydrate तो होता ही है साथ में उसमें निखार भी आता है । हालांकि एक्ट्रेसेस कुछ फेस मास्क हमेशा यूज करती हैं क्योंकि ये स्किन की एक्स्ट्रा केयर के लिए बेस्ट होता है। वहीं बात करें एक्ट्रेस सोनम की तो उन्हें भी फेस मास्क बहुत पसंद हैं। ये ही नहीं उनकी ब्यूटी रूटीन में अलग-अलग तरह के फेस मास्क शामिल हैं। एक्ट्रेस का मानती हैं कि फेस मास्क स्किन की नमी को बनाए रखने के साथ-साथ उसे हेल्दी रखने का भी काम करता है। एक्ट्रेस महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स जरूर यूज करती हैं लेकिन वो हमेशा ऐसी चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं जो नेचुरल होने के साथ असरदार भी हैं।

बेसन का फेस मास्क

त्वचा को टाइट और एक्स्ट्रा नमी पहुंचाने के लिए सोनम कपूर होममेड फेस मास्क का यूज करती हैं। ये फेस मास्क भारतीय घरों में काफी पॉपुलर है। हम बात कर रहे हैं बेसन से बने फेस मास्क की। इसमें बेसन के अलावा हल्दी, गुलाब जल, दूध, और चंदन पाउडर जैसे इंग्रेडिएंट्स का यूज किया जाता है। एक बार फेस मास्क तैयार होने जाने पर वो उसे चेहरे पर लगाती हैं और ड्राई होने के बाद स्क्रब की तरह यूज करते हुए उसे क्लीन कर लेती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं ये फेस मास्क एक बेस्ट स्क्रब भी है, जिसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क

 इसके लिए वो मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाती हैं। इसका कूलिंग इफेक्ट ना सिर्फ त्वचा को रिलैक्स करता है बल्कि इससे दाग-धब्बे भी गायब हो जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सोनम अपनी पीठ और पेट पर भी नहाते वक्त करती हैं। यह काफी प्रभावी है। इसके अलावा वो ग्रीन क्ले मास्क को भी चेहरे पर लगाती हैं।

एक्ट्रेस कहती हैं की उनकी ब्यूटी रूटीन में होममेड के अलावा कई अलग-अलग ब्रांड के फेस मास्क भी शामिल हैं, जिसमें से एक विटामिन इंफ्यूज फेस मास्क भी है। इसे वो रात में सोने पहले अपने चेहरे पर लगाती हैं। इससे ऐसा लगता है कि सारे विटामिन स्किन के अंदर जाते हैं और एक्सट्रा मॉइश्चराइजर मिल रहा है। ये वाकई काफी असरदार होने के साथ-साथ अप्लाई करना भी आसान है।

Content Editor

Charanjeet Kaur