ये अपना पेट क्यों दिखाती रहती है?...बहन के साथ लंदन की सड़कों पर घूम रही सोनम फिर हुई Troll

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 04:51 PM (IST)

नीरजा अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है। वह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने जा रही है, जिसका वह  बेसब्री से इंतजार कर रही है। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर हॉटनेस का तड़का लगा रही है। अब बहन रिया कपूर के साथ उनकी एक हॉट तस्वीर वायरल हो रही है। 


दरअसल अनिल कपूर की दोनों बेटियां सोनम और रिया कपूर लंदन की सड़कों पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। रिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-  "अब तक की यात्रा में सबसे अच्छा खाना खाने को मिला है"। इस तस्वीर में दोनों बहनें सड़क के बीच में पोज देती दिखाई दे रही है। 


इस तस्वीर में सोनम ब्लैक पैंट और ओवरकोट में नजर आ रही है। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने के लिए उन्होंने कोट का बटन खोल रखा है। हालांकि अनिल कपूर की लाडली का ये लुक लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया। यूजर सवाल कर रहे हैं कि- हर बार ये अपना पेट क्यों दिखाती हैं? 

वहीं अपने बर्थडे के मौके पर साेनम सिजलिंग आउटफिट में नजर आई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उस दौरान भी यूजर ने उन्हे Troll करते हुए कहा था कि- इन लोगों ने प्रेगनेंसी का मजाक बना रखा है। 

Content Writer

vasudha