''इतनी देर संभालकर कैसे रखा..'' सोनाली बेंद्रे ने पहना 16 साल पुराना सूट तो हैरान हुए फैंस

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 04:58 PM (IST)

सोनाली बेंद्रे का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सादगी भरी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक वक्त में सोनाली कैंसर का शिकार हो गई थी लेकिन अब उनकी लाइफ धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। फिलहाल वो इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है।

सोनाली ने पहना 16 साल पुराना सूट

दरअसल, सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक Then And Now फोटो शेयर की है। ये तस्वीर 16 साल पुरानी है, लेकिन इसमें खास बात क्या है चलिए आपको बताते हैं। सोनाली ने 2 तस्वीरें शेयर की। पहली में वो हॉलिवुड ऐक्टर Pierce Brosnan के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है। सिंपल लुक में अच्छी लग रही है। दूसरी तस्वीर में वो अपने पति गोल्डी के साथ दिखाई दी। दोनों ही तस्वीरों में सोनाली एक ही सूट पहना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, मुझे Then एंड Now फोटो बहुत अच्छी लगती हैं, क्योंकि वे बताती हैं कि कितना कुछ बदल गया है, फिर भी कुछ चीजें नहीं बदली हैं... जैसे कि मैं इस पुराने आउटफिट में फिट हो रही हूं। मैंने इसे 16 साल पहले पहना था और अब 2022 में फिर उसी ड्रेस में हूं। बहुत खुश हूं कि इस संबंध में बहुत कुछ नहीं बदला है। हालांकि, एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि सभी लोग ध्यान दें कि 2022 में वो अपने जेम्स बॉन्ड वर्जन के साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

फैंस कर रहे तारीफ

सोनाली की इस तस्वीर पर जहां स्टार्स प्यार लुटा रहे हैं वही फैंस हैरान है कि एक्ट्रेस ने इतने लंबे समय तक ड्रेस को कैसे संभाल कर रखा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'मैं हैरान हूं कि आपने 16 साल तक अपने वार्डरोब में सेम आउटफिट को संभाल कर कैसे रखा...'। अन्य यूजर ने लिखा, आप तब भी बहुत खूबसूरत थी और अब भी...एक ने लिखा, मुझे अपने पुराने कपड़ों को दोबारा पहनना बहुत पसंद है और आपको ऐसा करते देख और भी अच्छा लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं है जो अपने कपड़ों को रिपीट करती है। वही सोनाली के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं।

Content Writer

Priya dhir