अर्पिता मेहता के फ्लोरल एम्ब्रायडरी लहंगे में सोनाक्षी दिखीं Stunning

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 10:41 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही मुंबई में अपने नए रिएलिटी शो के एक एपिसोड के लिए टेप किया। इस शो में सुनाक्षी सिन्हा ने इंडियनवेयर ड्रैस पहनीं और स्टनिंग लुक में नजर आईं। 

सोनाक्षी ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के ब्लू फ्लोरल प्रिंटेट लहंगे के साथ लेसअप एम्ब्रायडरी नेक टॉप वियर किया। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग केप स्टाइल दुपट्टा काफी खूबसूरत अंदाज के साथ कैरी किया। अगर उनकी ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने अम्रपाली ज्वैलर के स्टेटमेंट ईयरिंग्स और हाथों में कोकटेल रिंग पहनीं। 

वहीं उनका मेकअप भी कुछ कम नहीं थी। उन्होंने पिंक लिप शेड्स और लो पोनीटेल बनाई हुई थी जो उनके ट्रैडीशनल लुक को परफैक्ट बना रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल में हुए लैक्मे फैशन वीक 2017 के ग्रेड फिनाले में अर्पिता मेहता ने अपनी खूबसूरत कलैक्शन Midnight Muse पेश की थी जिसपर फ्लोरल प्रिंट ज्यादा देखने को मिला है। खास बात है सोनाक्षी सिन्हा की इस ड्रैस को अर्पिका मेहता की एक मॉडल लैक्मे फैशन वीक के दौरान पहनकर रैंपवॉक कर चुकी है। 

Punjab Kesari